दुबई-अबुधाबी में फंसे कोटा के 3 स्टूडेंट्स:बोले चारों तरफ मिसाइल के धमाके हो रहे, दुबई एयरपोर्ट बंद

इजराइल और अमरीका के ईरान पर हमला करने के बाद युद्ध के हालात के कारण कोटा के तीन स्टूडेंट्स दुबई-अबुधाबी में फंस गए हैं। ईरान ने इजराइल के अलावा कतर, यूएई, जॉर्डन सहित मिडिल ईस्ट के कई देशों पर हमला किया है, जिससे वहां हवाई सेवा बंद कर दी गई। कोटा निवासी कॉलोनाइजर राजकुमार जैन के बेटे सिद्धार्थ जैन सहित 3 स्टूडेंट्स दुबई में फंसे हुए हैं। उनके साथ सीकर व दिल्ली के 4 और स्टूडेंट्स भी हैं। स्टूडेंट्स के परिजन परेशान है। उनका कहना है कि सरकार उनके बच्चों को जल्दी से जल्दी वहां से निकाले। दुबई में फंसे सिद्धार्थ से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि वे दुबई के एकेडमी एजुकेशनल जोन में हैं और एक हॉस्टल में ठहरे हुए हैं। उनके हॉस्टल के पास ही मिसाइल से हमला हुआ है। कोटा निवासी तान्या शर्मा कनाडा से भारत आते समय अबुधाबी में फंस गई। एयरलाइन ने फिलहाल उन्हें होटल में शिफ्ट किया है, लेकिन कई फ्लाइट्स दुबई में अटक जाने के कारण अव्यवस्था की स्थिति है और यात्री परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार जल्दी बाहर निकाले। चेक-इन किया था, तभी विस्फोट हुआ और एयरपोर्ट बंद कर दियाः
सिद्धार्थ ने दुबई से दोस्त के साथ फोटो और वीडियो भेजा। उसने बताया, ‘जहां हम ठहरे हुए हैं। वहां थोड़ी-थोड़ी देर में धमाके हो रहे हैं। बिल्डिंग के ऊपर से मिसाइल गुजर रही हैं। हर मिसाइल की आवाज सुन कर सहम जाते हैं। हम सभी काफी दहशत में हैं। कुछ लोग यहां से पास ही स्थित शारजहां शहर की तरफ जाने की तैयारी कर रहे हैं।’ दूसरी ओर, तान्या ने बताया, ‘मैंने कनाडा में पढ़ाई की और अब वहीं जॉब कर रही हूं। शनिवार को भारत आ रही थी। मेरी अबुधाबी से मुंबई की कनेक्टिंग फ्लाइट थी। कनाड़ा से अबुधाबी पहुंच गई और मुंबई की फ्लाइट के लिए चेक-इन भी कर लिया था। तभी एक विस्फोट हुआ और अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट बंद कर दिया और तुरंत ही आर्मी पहुंच गई। पूरा एयरपोर्ट खाली करा दिया और हमें होटल शिफ्ट कर दिया। परिजनों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मदद की गुहार की है। दुबई में फंसे सिद्धार्थ के पिता ने बताया कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष और केंद्र सरकार से मदद मांगी है। बच्चों की डिटेल मांगी गई थी, जो भेज दी है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि वे लगातार बच्चों के सम्पर्क बना हुए हैं। जैसे ही कोई इंतजाम होगा, उन्हें तत्काल भारत ले जाएंगे। उधर, तान्या जब एयरपोर्ट पहुंची तो वहां मिसाइल से हमला हुआ। वह कई घंटे एयरपोर्ट पर पंसी रही। उसके परिजन परेशान है। उन्होंने तान्या से बात की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *