दुबई में फंसे डीग के ज्योतिषी, एयरपोर्ट से होटल भेजा:भाई ने वीडियो कॉल से की बात, सुरक्षित घर लौटने का इंतजार

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच डीग जिले के नगर इलाके के रहने वाले एक ज्योतिषी दुबई में फंसे हुए हैं। परिवार के लोग उनसे लगातार संपर्क में हैं और उनके सुरक्षित लौटने की कामना कर रहे हैं। रविवार (1 मार्च) को उन्हें भारत वापस आना था, लेकिन युद्ध के कारण फ्लाइट कैंसिल हो गई और दुबई पुलिस ने उन्हें वापस होटल भेज दिया। दुबई में ज्योतिष सम्मेलन में भाग लेने गए थे तरोडर, थाना नगर निवासी मिथलेश जोशी ने बताया कि उनके छोटे भाई रंगनाथ शर्मा (28) ज्योतिषी हैं। वे जयपुर संस्कृत महाविद्यालय में संविदा पर पढ़ाते भी हैं। उनका मुख्य कार्य ज्योतिष का है। दुबई में 28 फरवरी को ज्योतिष का एक सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें भाग लेने के लिए भारत से कई ज्योतिषी वहां गए थे। 28 फरवरी को था सम्मेलन, 1 मार्च को थी वापसी रंगनाथ शर्मा उज्जैन महाकाल के मुख्य पुजारी विकास शर्मा के साथ दुबई सम्मेलन में शामिल होने गए थे। 28 फरवरी को सम्मेलन था और 1 मार्च को उनकी वापसी की फ्लाइट निर्धारित थी। जब वे होटल से निकलकर एयरपोर्ट पहुंचे तो दुबई पुलिस ने उन्हें वापस होटल भेज दिया, क्योंकि युद्ध के कारण सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई थीं। वीडियो कॉल से हो रहा संपर्क मिथलेश जोशी ने बताया कि 1 मार्च को उनकी छोटे भाई से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। वे सुरक्षित स्थान पर ठहरे हुए हैं। परिवार के लोग लगातार रंगनाथ शर्मा के संपर्क में हैं। साथ ही सरकार भी दुबई में फंसे लोगों के संपर्क में बताई जा रही है। परिजन भगवान से उनकी सुरक्षित घर वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। परिजन कर रहे सुरक्षित वापसी का इंतजार धौलपुर जिले के नादनपुर थाने में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात मिथलेश जोशी ने बताया कि उनके छोटे भाई रंगनाथ शर्मा की अभी शादी नहीं हुई है। वे सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए उनसे संपर्क में हैं और उनके सुरक्षित घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *