दुबई से प्रवासी नहीं आ सकेंगे बारूद की होली देखने:मेनार से प्रवासियों के लिए लाइव व्यवस्था करेंगे, एयरपोर्ट बंद होने से यात्रा अटकी

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का असर स्थानीय प्रवासियों पर भी पड़ा है। उदयपुर जिले के मेनार में बारूद की होली खेलने के लिए महीनों पहले टिकट कराने वाले प्रवासी अब नहीं आ पा रहे है क्योंकि दुबई एयरपोर्ट बंद होने के बाद अब उनकी यात्रा भी अधर में होने के साथ ही अटक गई है। इधर, आयोजकों की और से मेनार से लाइव होली प्रवासियों को दिखाने का प्रबंध किया जाएगा। बता दें कि मेनार और आसपास के बड़ी संख्या में प्रवासी दुबई, कुवैत और अन्य देशों में रहते है और इस खास मौके पर यहां आते है। दुबई से हुक्मीचंद मेनारिया ने बताया कि उन्होंने टिकट करवा दिए थे लेकिन अब दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक रोकने के बाद यात्रा पर संकट मंडरा गए है। उन्होंने बताया कि दुबई में मॉल खुले हुए है और स्थिति ठीक है लेकिन एयरपोर्ट बंद होने से यात्रा नहीं कर पाएंगे। वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी दिनेश ने बताया कि हालात तनावपूर्ण होने से यह स्थिति बनी है ऐसे में इस बार आना संभव नहीं हो रहा है। लंदन से भेरूलाल रुपज्योत, नानालाल रुपज्योत, नारायण लाल गदावत तो यहां आ चुके है लेकिन दुबई से सुरेश कानावत, बसंत, शिवशंकर, सुरेश, मुकेश व पुरण मेनारिया सहित कई युवाओं ने फ्लाइट टिकट की बुकिंग करवा रखी लेकिन यात्रा अटक गई। गांव से घर वाले लगातार विदेश में इनसे सम्पर्क में है। आयोजकों ने बताया कि इन युवाओं के लिए इस ऐतिहासिक पर्व का मोबाइल एप्प के जरिए दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे विदेशों में बैठे मेनारवासी और आसपास के गांवों के लिए इस शौर्य उत्सव से जुड़े रह सकें। खास होती है मेनार के बारूद की होली करीब 451 साल पहले मुगल चौकी ध्वस्त करने की खुशी में मेनार गांव में मेनारिया समाज बारूद की होली खेल रहा है। युवाओं, बुजुर्गों की ओर से एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज जोशीले अंदाज़ में दोनों हाथों में तलवारें लेकर घुमाई जाती है और आग के गोटे को घुमाते है। इस आयोजन को लेकर शाम को 5 बजे से 8 बजे तक घरों में कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते है और मेहमाननवाजी होती है। इस वर्ष 4 मार्च को यह होली धूमधाम से खेली जाएगी। इनपुट : सुरेश मेनारिया, मेनार
ये खबर भी पढ़े… उदयपुर के मेनार में 4 मार्च को बंदूक-तोपों की होली:जमराबीज पर जीवंत होगा रणभूमि का नजारा, सैनिक छावनी जैसा होगा माहौल उदयपुर जिले के मेनार की ऐतिहासिक पटाखों और बारूद की होली इस वर्ष 4 मार्च को धूमधाम से खेली जाएगी। आधी रात होते ही ओंकारेश्वर चौक मानो रणभूमि में तब्दील हो जाता है। (पूरी खबर पढ़े..)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *