भास्कर न्यूज | दुमका दुमका महिला थाना में रविवार को काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षु अधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने की। महिला कोषांग के सदस्य विजय कुमार महतो, समाजसेवक मनोज कुमार घोष, अधिवक्ता वीणा सिंह, अधिवक्ता किरण तिवारी, शिक्षिका नीलु दीदी उर्फ मेरी नीला मराण्डी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. बबीता कुमारी अग्रवाल और अधिवक्ता कुमार प्रभात मौजूद रहे। काउंसलिंग में कुल 7 मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराया गया। पहले मामले में काजल पाल, पिता निरोज, निवासी दहाली, थाना मसलिया, जिला दुमका और दत्ता राकेश पाल, पिता प्रभाकर पाल, निवासी केवटपाड़ा, पोस्ट केनघट्टा मोरटंगा, थाना नगर, जिला दुमका के बीच समझौता हुआ। दूसरे मामले में हॉसदा विनोद मराण्डी, पिता सनत मराण्डी, निवासी हाट रामगढ़, थाना रामगढ़, जिला दुमका और मिसर मराण्डी, पिता बुधन मराण्डी, निवासी धमनी, थाना हंसडीहा, जिला दुमका के बीच सुलह कराई गई। तीसरे मामले में सकोदी हांसदा, पिता सनत, निवासी कानहरा, जिला दुमका और श्रीफुल सोरेन, निवासी बासकी, जिला दुमका के बीच समझौता हुआ। चौथे मामले में मेनालिसा निवेदिता मुर्मू, पिता स्वर्गीय प्रकाश राकेश, निवासी रसिकपुर, जिला दुमका और रजन सोरेन, पिता स्वर्गीय ढिबु सोरेन, निवासी तुयुडीह, थाना नगर, जिला दुमका के बीच सुलह हुई। पांचवें मामले में अविनाश मोदी, पिता शिव कुमार मोदी, निवासी जिला स्कूल रोड, दुमका और आकांक्षा मोदी, पिता मनोज सावरिया, निवासी राज हास्पिटल रोड, झरिया, थाना झरिया, जिला धनबाद के बीच समझौता कराया गया। छठे मामले में सपना कुमारी, पति अभय ठाकुर, निवासी छाताकरूम, थाना कठोरिया, जिला बांका, बिहार, वर्तमान निवासी सरूवा, विजयपुर, थाना मुफस्सिल, जिला दुमका और अभय ठाकुर, पिता अर्जुन ठाकुर, निवासी सरूवा, विजयपुर, थाना मुफस्सिल, जिला दुमका के बीच सुलह कराई गई। सातवें मामले में सुशिला मुर्मू, पिता विभूति मुर्मू, निवासी तान्तेश्वर, जिला दुमका और संतोष हांसदा, पिता फागू हांसदा, निवासी टोगरा, थाना टोगरा, जिला दुमका के बीच समझौता हुआ। कार्यक्रम का संचालन महिला थाना प्रभारी ने किया।


