दुमका में 44.90 % और बासुकीनाथ में 62.45 % मतदान, 18 प्रतयाशियों के भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद

भास्कर न्यूज| दुमका दुमका नगर निकाय चुनाव में सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। शहर के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी दगल में खड़े 18 प्रतयाशियो का भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो गया। जबकि 21 वार्डों के लिए 21 पार्षद का भी मतदाताओं ने वोट किया । सुबह से बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं, खासकर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत दोपहर 1 बजे तक दुमका नगर परिषद में 32.23 प्रतिशत और बासुकीनाथ नगर पंचायत में 48.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोपहर 3 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर दुमका में 44.90 प्रतिशत और बासुकीनाथ में 62.45 प्रतिशत हो गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे समाप्त हुई। हालांकि कई मतदान केदो में वोटरो की लंबी कतार रहने के कारण शाम 5:00 बजे के बाद भी वोट पड़ता रहा । जिला प्रशासन और पुलिस बल ने पुख्ता इंतजाम किए, जिससे किसी अप्रिय घटना की कोई खबर नही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास और बेहतर सुविधाओं के मुद्दे प्रमुख रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *