दुर्गापहाड़ी में जरूरतमंदों के बीच सामग्री का वितरण

गिरिडीह | इन्नर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और इन्नर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एक विशेष सामुदायिक सेवा परियोजना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सदर प्रखंड के जीतपुर पंचायत अंतर्गत दुर्गापहाड़ी गांव में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच साड़ियां, सूट, बच्चों के कपड़े, शर्ट-पैंट तथा साबुन, डिटर्जेंट और टूथपेस्ट जैसी स्वच्छता सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों को बिस्कुट भी बांटे गए। इस अवसर पर व्यक्तिगत स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित कर नियमित हाथ धोने, साफ पानी के उपयोग और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। दोनों क्लबों की पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *