दुर्गूकोंदल के 10 केंद्रों में 1750 परीक्षार्थी होंगे शामिल

दुर्गूकोंदल| छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा 2026 की शुरुआत 20 एवं 21 फरवरी से होगी। हायर सेकेंडरी परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक तथा हाई स्कूल परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एबीईओ अंजनी मंडावी ने बताया कि ब्लॉक में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में 819 तथा हायर सेकेंडरी में 931 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 1750 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा केंद्र दुर्गूकोंदल सेजेस, दमकसा, लोहतर, कोड़ेकुर्सी, हाटकोंदल, कोदापाखा, तरहुल,आमागढ़ एवं चिखली,कोड़े शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *