दुर्ग परीक्षा देने आई युवती के जेवर चोरी:गेट के बाहर स्कूटी की डिग्गी से पर्स ले गए चोर, राजनांदगांव से आई थी युवती

दुर्ग जिले के कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, खम्हरिया परिसर में परीक्षा देने आई युवती का पर्स चोरी हो गया। अज्ञात चोर ने एक्टिवा की डिग्गी खोलकर पर्स निकाल लिया। जिसमें सोने के जेवर, कैश और 2 मोबाइल थे। चोरी की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आकांक्षा पटेल राजनांदगांव की रहने वाली है। 8 फरवरी को वह सीटेट परीक्षा देने राजनांदगांव से भिलाई स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज खम्हरिया पहुंची थी। सुबह करीब 9 बजे एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले उसने 3 सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, 8 हजार कैश, वीवो का मोबाइल और आईफोन पर्स में रख लिया। परीक्षा में ले जाना मना, इसलिए बाहर रखा परीक्षा केंद्र के अंदर सामान ले जाना प्रतिबंधित था, इसलिए आकांक्षा ने पर्स को अपनी एक्टिवा (CG 08 AC 6900) की डिग्गी में रखकर वाहन लॉक कर दिया और परीक्षा देने कॉलेज के अंदर चली गई। परीक्षा खत्म होने के बाद जब वह वापस वाहन के पास पहुंचीं और डिग्गी खोली, तो पर्स गायब था। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पीड़िता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक्टिवा की डिग्गी खोलकर उसमें रखा पर्स चोरी कर लिया। घटना की जानकारी युवती ने अपने भाई को दी और इसके बाद स्मृति नगर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कॉलेज परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *