दुर्ग| दुर्ग में करीब साल भर पहले पानी की बर्बादी रोकने और खपत की जांच करने अलग से काले रंग की पाइप और मीटर लगाने की शुरुआत हुई थी। पाइप लाइन बिछाई गई, लेकिन मीटर आज तक नहीं लगा। पाइप लाइन से पानी बहकर बर्बाद होते रहता है। निगम में इसकी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की गई। गर्मी आने को है। यहां समस्या रहती है। –


