छावनी थाना क्षेत्र में नकली सोने के जेवर पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर कर बैंक से लोन लेने पहुंचे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी यूनियन बैंक की नंदिनी रोड, छावनी स्थित शाखा का है, जहां आरोपी ने 833 और 916 कैरेट का फर्जी हॉलमार्क लगाकर 113 ग्राम नकली आभूषण गिरवी रखने की कोशिश की। 20 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे एक व्यक्ति बैंक में सोने के जवर को गिरवी रखकर लोन लेने पहुंचा। बैंक के शाखा प्रबंधक अनुराग बंधु ने बताया कि संदेह होने पर जेवरों की जांच कराई गई। बैंक के स्वर्ण आभूषण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता द्वारा जांच में सभी जेवर नकली पाए गए। सभी जेवरों पर 833 एवं 916 कैरेट का हॉलमार्क अंकित था, जो जांच में फर्जी निकला। संदेह हुआ तो पुलिस दी सूचना
जेवरों की जाच के बाद बैंक को बड़े फर्जी गिरोह होने का शक हुआ। इसके बाद बैंक की ओर से छावनी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मामले की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। बैंक प्रबंधक का कहना है कि यदि समय रहते आभूषणों की पहचान नहीं हो पाती तो बैंक को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति हो सकती थी। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना छावनी में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 हार, 02 कंगन, 02 चैन, 01 ब्रेसलेट और 01 अंगूठी समेत कुल 113 ग्राम नकली सोने के जेवर जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज कुमार पातरा (37 वर्ष) निवासी राघा नगर, थाना घाटला, जिला मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह प्रेम सागर चौक, बैगा पारा, दुर्ग में रह रहा था।


