दुर्ग में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला:बीमारी ठीक करने और बेटी की शादी में मदद करने के नाम पर पहुंचे घर, दो महिला आरोपिया गिरफ्तार

जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का एक गंभीर मामला सामने आया है। आर्थिक सहायता, बीमारी ठीक कराने और बेटी की शादी में सहयोग का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। रविवार को पदुमनगर चरोदा निवासी 36 वर्षीय महिला रूखमणी पाण्डेय ने थाना पुरानी भिलाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिया घरेलू कार्य एवं खाना बनाने का काम करती हैं। 25 जनवरी 2026 को रविवार के दिन दो अज्ञात महिलाएं उनके घर आई थीं। इन महिलाओं ने ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक हो जाने, आर्थिक सहायता मिलने और जीवन की परेशानियां दूर होने का दावा किया। जब प्रार्थिया ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया, तो दोनों महिलाएं वहां से चली गईं। आज फिर आई तो पुलिस को दी गई सूचना
इसके बाद 1 फरवरी रविवार को वही दोनों महिलाएं दोबारा प्रार्थिया के घर पहुंचीं। इस बार उन्होंने और अधिक प्रलोभन देते हुए ईसाई धर्म अपनाने, बाइबिल पढ़ने, इलाज में मदद, आर्थिक सहयोग और बेटी की शादी में सहायता देने की बात कही। प्रार्थिया और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद मामला बढ़ गया। इसके पश्चात पीड़िता ने थाना पुरानी भिलाई पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध धारा 299 बीएनएस एवं धारा 04 छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर दोनों महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारिका डाडिंगे (42 वर्ष), निवासी खुर्सीपार और प्रियंका साईमन (33 वर्ष), निवासी कुम्हारी के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *