दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के उमरपोटी चंद्रनगर में बीएसपी अधिकारी के घर चोरी हुई है। चोरों ने घर से दो मोबाइल और 8 लाख से अधिक के सोने के जेवर पार कर दिए। उतई पुलिस मामला दर्ज आरोपियों की तलाश कर रही है। उतई पुलिस के मुताबिक, शशि कुमार उपाध्याय ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो दल्लीराजहरा माइंस में माइंस कंट्रोलर के पद पर पदस्थ है। उसने उमरपोटी चंद्रनगर में नया मकान बनवाया है। 6 जून को उसके घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम था। सुबह हुई चोरी की जानकारी 7 जून की सुबह 4 बजे भांजा मयंक मिश्रा उठा तो देखा कि घर का मेन गेट खुला हुआ है। उसने बाहर जाकर देखा तो एक बैग पड़ा था। बैग का सारा समान बिखरा था। यह देख मयंक घबरा गया और घर के बाकी लोगों को भी जगाने अंदर गया। जब शशि उपाध्याय और बाकी घर के लोग जागे और देखा मेन गेट में जो जालीदार दरवाजा लगा है। उसकी जाली कटी हुई है। उन्होंने तुरंत घर के अंदर जाकर अपना सामान चेक किया तो वन प्लस नार्ड और उनकी बेटी का आई फोन और भांजे का सैंमसंग कंपनी का मोबाइल गायब था। शशि की पत्नी रीता उपाध्याय ने अपना ट्राली बैग चेक किया। जिसमें से उनके सोने का हार और चेन गायब था। आसपास पता करने पर भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने उतई थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। 8 लाख रुपए से अधिक का जेवर पार शशि उपाध्याय के अनुसार, उनके सोने का हार करीब 8 तोला वजनी और चेन 4 तोले की थी। आज के भाव से देखे तो उसकी कीमत 8 लाख रुपए से अधिक है। जब उतई पुलिस से जानकारी ली गई, तो उन्होंने पुराने सोने के भाव जोड़कर कुल चोरी 1.60 लाख रुपए की बताई है।