दुर्ग में भाई पर तलवार से हमलावर गिरफ्तार:खुर्सीपार में नशीली दवाओं के दो तस्कर दबोचे

दुर्ग पुलिस ने शनिवार को दो बड़ी कार्रवाई की। एक मामले में पारिवारिक विवाद में भाई पर तलवार से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरे मामले में खुर्सीपार क्षेत्र से नशीली दवाओं के दो तस्करों को पकड़ा गया। यह कार्रवाई अपराध और नशे के कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई। सुपेला थाना क्षेत्र में 4 फरवरी 2026 को कुमार दास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कोसा नगर स्थित अपने मकान की साफ-सफाई के दौरान उनके भाई अरूप दास से घर आने की बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी अरूप दास ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने धारदार हथियार से जालनेवा हमला करने का प्रयास किया। जब प्रार्थी ने आत्मरक्षा में हथियार पकड़ लिया, तो आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी की पीठ और बाएं हाथ की कोहनी में चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 202/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) BNS और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद आरोपी प्रणव कुमार दास (43 वर्ष), निवासी कोसानाला, सुपेला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुई। 14 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पं. दीनदयाल मिनी स्टेडियम के टॉयलेट के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीले सिरप और कैप्सूल बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान इफ्तेखार खान (39 वर्ष), निवासी गांधी नगर भिलाई-03, और मोहम्मद अब्बास रजा (30 वर्ष), निवासी सेक्टर-02 भिलाई भट्ठी, के रूप में हुई। उनके पास से लाखों रुपए की नशीली दवाएं जब्त की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *