दुर्ग में 12 लाख की हेरोइन बरामद:ग्राहक की तलाश करते पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार, 150 ग्राम चिट्टा और 53 हजार कैश जब्त

दुर्ग जिले में मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मिलकर 12 लाख रुपए कीमती चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 ग्राम चिट्टा और 53150 रुपए कैश भी जब्त किया है। दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि, उनकी टीम को टिप मिली थी कि दो लोग हेरोइन लेकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। उन्होंने तुरंत टीम को उन्हें पकड़ने के लिए भेजा। टीम 18 अप्रैल को कृषि उपज मंडी सिकोला भाठा दुर्ग के पास पहुंची और निगरानी करने लगी। पंजाब के दो युवक गिरफ्तार टीम ने देखा कि दो व्यक्ति चिट्टा हेरोइन बेच रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर गुरूदेव सिंग बीर्क (54) निवासी पंजाब जिला फिरोजपुर और राजविन्दर सिंग उर्फ लड्डू (32) निवासी भिलाई के वैशाली को गिरफ्तार किया है। लड्डू भी मूलतः ग्राम तालवंडी दासोदा सिंग थाना कत्थु नांगल जिला अमृतसर पंजाब का रहने वाला है। उसने बताया कि, वो लोग चिट्टा को पंजाब से दुर्ग लाए थे। उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने गुरूदेव सिंग के कब्जे से एक काले रंग के बैग के अंदर एक प्लास्टिक के पन्नी में 150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) जब्त की। उसकी बाजारी कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *