दुर्ग से पुरी तक आस्था की यात्रा, युवाओं का दल रवाना

सिटी रिपोर्टर | भिलाई भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के जिला प्रवक्ता एवं युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में दुर्ग से 100 युवाओं का उत्साही दल भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन करने पुरी धाम के लिए रवाना हुआ। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा युवाओं में आध्यात्मिक जागरूकता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। आज के दौर में जहां अधिकांश युवा अवकाश के अवसर पर पर्यटन स्थलों जैसे गोवा की ओर आकर्षित होते हैं, ऐसे माहौल में धर्म और संस्कृति की ओर युवाओं को प्रेरित करना एक सराहनीय एवं सकारात्मक पहल मानी जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को भारतीय सनातन परंपरा, आस्था और आध्यात्मिक जीवन मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रवक्ता राजा खोखर, बाबा भट्ट, कांतिलाल जैन, मनोज अग्रवाल एवं अमर भोई दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचकर युवाओं को शुभकामनाएं दीं।नेतृत्वकर्ता नितेश साहू ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पुरी धाम में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *