दुर्घटना में घायल युवक का 3 साल 10 माह चला इलाज, मौत

देवास| शहर के इंदिरा नगर में रहने वाले समाजसेवी मोहसीन पठान का फरवरी 2021 में पीपलरावां से देवास बाइक से लौटते समय एक्सीडेंट हो गया था। बाइक से आ रहे थे तब किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी, तभी से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सिर में गंभीर चोंट आने की वजह से वह कौमा में चले गए थे। बार-बार तबीयत खराब होने पर इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में इलाज चलता रहा। गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनका 3 साल 10 महीने तक उपचार चला जिसमें लाखों रुपए खर्च हो गए। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। पठान को कर्मचारी कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान में सुपूर्द-ए-खाक किया गया। वे अब्दुल हकीम पठान पीपलरावां वालों के लड़के, गय्यूर पठान, हामिद पठान के भाई, जुनैद पठान के अंकल थे। उनकी अंतिम यात्रा में हाजी सैयद मकसूद अली, मिर्जा मुशाहिद बेग सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *