दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगाया जाएगा हेल्प नंबर

भास्कर न्यूज | महासमुंद जिला शाखा अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी की प्रबंध समिति की बैठक जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर लंगेह ने कहा कि कार्यकारिणी के लोग एवं रेडक्रॉस के स्वयं सेवक असहाय एवं पीड़ित मानवता की सहायता के लिए काम करते आ रहे है। बैठक में सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए। क्षय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए उचित पोषण वितरण की व्यवस्था करने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्णय लिए गए। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां सहायता नंबर प्रदर्शित करने की योजना बनी। बैठक में रेडक्रॉस की गतिविधियों को ब्लॉक स्तर तक ले जाने के लिए विकासखंड इकाइयों के गठन का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके साथ ही प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के लिए सचिव, पटवारी, कोटवार और विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। कलेक्टर ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा महासमुन्द के क्रियाकलापों की एजेंडावार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विद्यालय एवं महाविद्यालयों से प्राप्त होने वाले अंशदान की राशि का संकलन कर जिला एवं राज्य शाखा को प्रेषित किये जाने कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *