दुर्घटना संभावित स्थान ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया इन स्थानों पर हो चुके हैं गंभीर एक्सीडेंट

दुर्घटना संभावित स्थान ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया इन स्थानों पर हो चुके हैं गंभीर एक्सीडेंट
अनूपपुर ।
’ इन स्थानों पर हो चुके हैं पांच से अधिक  गंभीर एक्सीडेंट जिसमें जा चुकी है कई लोगों की जान’जानना जरूरी जिससे रख सके इन स्थानों पर चलते समय अतिरिक्त सतर्कता’ प्रत्येक वर्ष सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार विगत 3 वर्षों में पांच या पांच से अधिक गंभीर सड़क दुर्घटनाएं या सड़क दुर्घटना में 10 या 10 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु होने पर सड़क मार्ग  के ऐसे स्थान को ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया जाता है।  इनमें सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति  की प्रवृति पाई जाती है। बार-बार दुर्घटना घटित होने का मुख्य कारण सड़क मार्ग की स्थिति,मार्ग की बसावट ,जंक्शन पॉइंट की उपस्थित आदि  होते है। दुर्घटना संभावित स्थान जानना जरूरी जिससे रख सके इन स्थानों पर चलते समय अतिरिक्त सतर्कता
वर्ष 2025 में अनूपपुर जिले में 11  चिन्हित ब्लैक स्पॉट’
पयारी न.1 चैराहा ( भालूमाड़ा)’ यहां वर्ष 2022 से 2024 तक 08 एक्सीडेंट हुए जिसमें 06 लोगों की मृत्यु हुई। रोड की स्थिति हाईवे पर जंक्शन पॉइंट का होना। बदरा तिराहा( भालूमाड़ा)’ इस स्थान पर विगत 3 वर्षों में  07 गंभीर एक्सीडेंट हुए जिसमें 07 लोगों की मृत्यु हुई। दुर्घटना का कारण हाईवे रोड पर कर्व , बस्ती की बसावट , जंक्शन पॉइंट की उपस्थिति होना है। शुक्ला ढाबा के सामने ( कोतमा)’यह अनूपपुर जिले का सबसे खतरनाक दुर्घटना संभावित स्थान है इसमें विगत 3 वर्षों में 14 एक्सीडेंट  घटित हुए जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हुई। निगवानी चौराहा ( कोतमा)’ इस पॉइंट पर विगत 3 वर्षों में 05 एक्सीडेंट हुए जिसमें तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई। दुर्घटना का कारण जंक्शन पॉइंट की उपस्थित है। डोंगरिया तिराहा ( बिजुरी)’ इस स्थान में विगत 3  वर्षों में 06 एक्सीडेंट हुए जिसमें 04 लोगों की मृत्यु हुई। दुर्घटना का कारण हाईवे रोड पर कर्म एवं जंक्शन पॉइंट की उपस्थिति है। तुलरा चैराहा (करनपठार)’ इस पॉइंट पर भगत 3 वर्ष में पांच गंभीर सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई जिसमें पांच व्यक्तियों की मृत्यु हुई। स्टेट हाईवे रोड पर चौराहे  के रूप में जंक्शन पॉइंट का स्थित होना। फुलवारी टोला मोड( रामनगर)’ इस ब्लैक स्पॉट पर विगत तीन वर्षों में 05 एक्सीडेंट हुए जिसमें चार लोगों की मृत्यु हुई। रोड की स्थिति जंक्शन बिंदु एवं कर्व होना है। पोड़की तिराहा ( अमरकंटक)’ इस ब्लैक स्पॉट पर भगत तीन वर्षों में पांच गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई जिसमें चार लोगों की मृत्यु हुई। रोड की स्थिति जंक्शन पॉइंट उपस्थित होना। बसनिया तिराहा ( राजेंद्रग्राम)’ इस ब्लैक स्पॉट पर विगत तीन वर्षों में पांच गंभीर सड़क दुर्घटना हुई जिसमें सात लोगों की मृत्यु हुई। रोड की स्थिति जंक्शन पॉइंट की उपस्थिति होना है। हाई स्कूल के सामने ग्राम बकही ( चचाई)’ इस पॉइंट पर विगत तीन माह में 06 गंभीर एक्सीडेंट हुए जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हुई। रोड की स्थिति कर्व एवं बस्ती की बसावट है। यह सभी दुर्घटना संभावित स्थान है इन पर चलते समय अतिरिक्त सतर्कता रखें वाहन धीमे चलाए, आपकी थोड़ी सी लापरवाही भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *