दुल्हन ने शादी से पहले बीयर-गांजा और मटन मांगा:सहारनपुर में बोली- मैं किसी से नहीं डरती, डिमांड सुनकर दूल्हे का शादी से इनकार

सहारनपुर में दुल्हन ने शादी से एक दिन पहले दूल्हे से अजीब डिमांड कर दी। उसने फोन पर कहा- बीयर और गांजा ले आना। मटन भी ले लेना। मैं किसी से डरती नहीं हूं। जो करती हूं खुल्लम-खुल्ला करती हूं। दुल्हन की इस डिमांड के चलते शादी से एक दिन पहले रिश्ता टूट गया। दुल्हन को बिना शादी अपने घर लौटना पड़ा। दूल्हा भी निराश बैठा है। बिचौलिया ने दूल्हे से शादी कराने का पैसा लिया था। जिसे पंचायत ने वापस करने का फैसला सुनाया। विस्तार से जानिए पूरा मामला… 16 दिसंबर को शादी होनी थी
जनकपुरी थाना क्षेत्र के देवपुरम के रहने वाले युवक की शादी नहीं हो रही थी। युवक की मुलाकात एक पंडित से हुई। पंडित ने कहा- मैं शादी करा दूंगा लेकिन इसके लिए पैसे देने पड़ेंगे। 85 हजार रुपए में बात तय हुई। पंडित ने लुधियाना की एक युवती के साथ युवक का रिश्ता तय कराया। लड़के-लड़की की शादी से पहले बातचीत होने लगी। 16 दिसंबर को शादी होनी थी। 15 दिसंबर को युवती सहारनपुर आ गई। लड़की ने लड़के को फोन किया। उससे बीयर, गांजा, और मटन मंगवाया। इस बीच युवक ने लड़की की बात को रिकॉर्ड कर लिया। घर पहुंची पुलिस…दोनों पक्षों में हुआ फैसला
लड़के ने बातचीत की रिकॉर्डिंग अपने परिवार को सुनाई। उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। ये बात जब लड़की वालों को पता चली तो वह हंगामा करने लगे। दुल्हन ने पुलिस बुला ली। पुलिस लड़के के घर पहुंची। बिचौलिया को बुलाया गया। घंटों तक दोनों पक्षों में बहस हुई। जिसका कोई समाधान नहीं निकला। लेकिन दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं करा पाई, तो मामला बिचौलिए तक पहुंचा। दोनों पक्ष शादी न करने पर राजी हो गए। हरियाणा की रहने वाली लड़की परिवार के साथ अपने घर लौट गई। वहीं बिचौलिए ने 8 दिन के अंदर कमीशन की रकम लौटाने का वादा किया है। —————————— ये भी पढ़ें: 20 रुपए में बाल उगवाने गया था…इंफेक्शन हो गया:पूरे सिर में फुंसी निकल आई, शिकायत की तो डांट कर भगा दिया; पीड़ित की आपबीती मैं 20 रुपए में बाल उगवाने गया था। सिर में दवा लगवाई। 2 मिनट बाद ही सिर में जलन होने लगी। ऐसा लगा जैसे चीटिंया काट रही हों। पूरे सिर में इंफेक्शन हो गया। मवाद वाली फुंसियां निकल आईं। शिकायत करने पर मुझे डांट कर भगा दिया। ये कहना है मेरठ के प्रहलादनगर थाना लिसाडी गेट निवासी शादाब राव का, जिन्होंने 300 रुपए में बाल उगाने वाली दवा लगवाई थी…(पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *