भास्कर न्यूज| महासमुंद शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एन सी सी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं को नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए नागरिक सुरक्षा नियम 1968 की धारा 19 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार ने 7 मई 2025 को देश के 244 वर्गीकृत नागरिक सुरक्षा जिलों में नागरिक सुरक्षा अभ्यास और पूर्वाभ्यास के तहत यह मॉक ड्रिल अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर उसे बढ़ावा देना है। लेफ्टिनेंट प्रदीप कन्हेरा ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि किसी प्रकार की हवाई हमले या शत्रुतापूर्ण हमले से प्राथमिक उपचार कैसे करना चाहिए उसको बताया गया साथ हमें उस समय में हमारे पास उससे बचने के क्या साधन है उसको पहले देखना है फिर उसकी सहायता से अपनी रक्षा करना है। इस मौके पर डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. ईपी चेलक, मनीराम धीवर, अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो पुरुष इकाई, राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी रासेयो महिला इकाई, प्रकाशमणि साहू, रोहित ढीमर सहित रासेयो, एनसीसी व महाविद्यालय के समस्त संकाय के विद्यार्थी उपस्थित थे।


