कांकेर| अंतागढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को कर्नाटक गिरफ्तार किया। मामले में पीडि़ता ने अंतागढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराते बताई थी कि सौरभ नुरेटी 23 वर्ष निवासी धुमसीमुन्डा थाना अंतागढ़ उसे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया। जब वह शादी करने बोली तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। पीडि़ता के दबाव बनाने पर वह अंतागढ़ से फरार हो गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू की। उसका लोकेशन कर्नाटक के ग्राम शिरा में मिला। जिस पर पुलिस वहां पहुंच आरोपी सौरभ नुरेटी को पकड अंतागढ़ ले आई।


