दूसरे बॉयफ्रेंड संग रहने पर प्रेमिका की हत्या:सिरसा में गला काटा, ₹100 देकर बेटे को बाहर भेजा; पति से अगल रहती थी

सिरसा के डबवाली में महिला मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डीएसपी कपिल अहलावत ने बताया कि शादी के बाद महिला के 2 बॉयफ्रेंड थे। जब आरोपी विकास को उसके दूसरे बॉयफ्रेंड के बारे में पता चला तो उसने मर्डर की प्लानिंग शुरू की। शुक्रवार रात विकास सुमन के घर पहुंचा। घर में उसका 11 वर्षीय बेटा था, जिसे विकास ने 100 रुपए देकर बाहर भेज दिया। वहां दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। गुस्से में विकास ने तेजधार हथियार से सुमन के गले पर वार कर दिया। अधिक खून निकलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि महिला के गले पर गहरे घाव मिले हैं। मौत से महिला काफी देर तक तड़पती रही। उधर, पड़ोसियों का कहना है कि महिला बेटे के साथ मायके वालों से अलग रहती थी। पहले 3 पॉइंट में महिला की कहानी पढ़िए… DSP बोले- बेटे ने सबसे पहले देखा मां का शव
DSP कपिल अहलावत ने बताया कि शुक्रवार रात सुमन अपने बेटे के साथ किराए के मकान में सो रही थी। तभी विक्रम भी वहां आ गया। तभी विक्रम ने बेटे को रुपए का लालच देकर घर से बाहर भेज दिया। इसी दौरान दोनों के बीच सुमन के दूसरे बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर विक्रम ने महिला के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बेटा जब कुछ देर बाद घर पहुंचा तो मां की हालत देखते ही उसने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। डीएसपी ने बताया कि आरोपी विक्रम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *