दूसरे श्रमिक संगठन के सदस्य एचएमएस में आए
अनूपपुर। कोतमा अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि आज जमुना कोतमा क्षेत्र के कोतमा कोलियरी स्थित कार्यालय में काफी काफी संख्या में एरिया के पूरे पदाधिकारी एवं समस्त यूनिट से आए हुए सारे पदाधिकारियो का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं आप सभी के प्रयास से क्षेत्रीय कार्यालय में काफी संख्या में कई माइनिंग सरदार ओवरमैन लिपिक वर्ग एवं अन्य कामगार साथी दूसरे श्रम संगठन को छोड़कर आज एचएमएस संगठन की सदस्यता ग्रहण किए हैं मैं तहे दिल से आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करता हूं मैं आशा करता हूं आप सभी इस श्रम संगठन में आकर अपने आप में गर्व महसूस करेंगे हमारा संगठन आप सभी के लिए किसी भी स्थिति में आपके लिए सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा इन्हीं शब्दों के साथ मैं आपको नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, एवं आपके मंगल की कामना करता हूं।


