जालंधर| प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल, पुरानी रेलवे रोड जालंधर में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी महायज्ञ करवाया गया। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान यादव खोसला ने अध्यक्षता की। मंदिर परिसर में पं. चक्र प्रशाद जोशी ने पहले सभी देवी-देवताओं का आह्वान करवाने के पश्चात नवग्रह पूजन करवाया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण से मां बगलामुखी जी का महायज्ञ किया गया। विद्वानों ने कहा कि दूसरों की भलाई करने वाला उसी प्रकार से सुखी होता है जैसे दूसरों के हाथों पर मेहंदी लगाने वाले की उंगलियों खुद भी मेहंदी के रंग में रंग जाती है। जो इत्र बेचते हैं, वह खुद उसकी खुशबू से महकती रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक फूल बेचने वाले के कपड़ों और बदन से फूलों की सुगंध नहीं जा सकती, उसी प्रकार दूसरों की भलाई करने वाले व्यक्ति का भी अहित नहीं हो सकता। इस मौके पर प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा, मनीष रेहान समेत अन्य मौजूद रहे। महायज्ञ के मौके पर प्राचीन शिव मंदिर में उपस्थित श्रद्धालु।


