देमार स्कूल की छात्राओं को साइकिल वितरण किया

धमतरी| शासकीय उमावि देमार के जरूरतमंद छात्रों को कैनरा रोबेको म्युचुअल फंड द्वारा साइकिल वितरण किया। रायपुर ब्रांच मैनेजर अविनाश रात्रे ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से हमें विशेष खुशी हो रही है। धमतरी के सीनियर मैनेजर राकेश साहू ने बताया कि बैंक द्वारा सहयोग किया जाता है। इसके तहत देमार स्कूल के छात्रों को लाभ दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डीएन साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष अंगेश्वर साहू, उपसरपंच संजय साहू, सदस्य संत कुमार साहू, राकेश सिन्हा, सुरेन्द्र चौरे, दिनेश कुंभकार, खोरबाहरा राम साहू, माध्यमिक शाला खपरी के शिक्षक उत्तमसिंह कोसरिया, भूषणलाल साहू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *