देर रात डिवाइडर पर चढ़ी कार दूसरे दिन कार-मालवाहक भिड़े

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव चिखली ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के दौरान एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसा में कार और डिवाइडर दोनों क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चालक को मामूली चोटें आई है। चिखली से महावीर चौक की तरफ आने वाली एक कार स्टेशन पारा के ढलान के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। इसी जगह से ओवरब्रिज का डिवाइडर शुरू होता है। वहां कोई संकेतक नहीं होने के कारण हादसा हुआ। लेकिन हादसा होने के बाद ओवरब्रिज में देर रात लंबा जाम लग गया। कार हटाने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। दूसरे दिन शनिवार को दोपहर 11 से 12 बजे के बीच एक कार और मालवाहक ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। चिखली से महावीर चौक की तरफ जा रही कार डिवाइडर के बीच की जगह से ओवरटेक कर ढलान में रॉन्ग साइड पर चली गई। वहीं सामने से एक माल वाहक ऑटो महावीर चौक से चिखली की तरफ जा रहा था। दोनों वाहनों के चालकों को लगा वे बिना टकराए वहां से निकल जाएंगे। लेकिन डिवाइडर बनने के कारण ओवरब्रिज की चौड़ाई कम हो गई है। इस कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं। लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान चिखली से महावीर चौकी तरफ आने वाले रास्ते में लंबा जाम लग गया। यहां बड़ी संख्या में स्कूल वाहन और विद्यार्थी फंसे रहे। कार व ऑटो को पीछे लेकर सही रास्ते में लाने के बाद जाम क्लियर हुआ। वाहन चालक वहां से निकले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *