प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशियों से सराबोर शहर के गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। चर्च की दीवारें रंगीन रोशनी से छटा बिखेरती रहीं तो गिरजाघर के अंदर फूलों की सजावट की गई। कहीं बिजली के झालर रोशनी बिखेर रहे हैं तो कहीं फूलों और कपड़ों के पदों के जरिए सजावट की गई है। क्रिसमस ट्री, चमकते स्टार चर्च कंपाउंड में रखे हैं। मसीही समुदाय के लोगों के घरों के बाहर सेंट्रा क्लॉज के प्रतिरूप को गेट पर लगा उसे सजाया गया है। क्रिसमस की खुशियां लोगों ने कैरोल गायन कर मनाई। देर रात को चर्च में सामूहिक प्रार्थना हुई। चर्च के फादर ने देर रात्रि को प्रभु यीशु से प्रार्थना की। जोधपुर रोड पर स्थित सेंट पॉल स्कूल के चर्च के फादर जितिन मैथ्यू ने बताया कि चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सामूहिक प्रार्थना हुई और प्रभु यीशु के जन्म और उनके जीवन से जुड़ी झांकियां सजाई गई। चर्च से लोगों ने घर-घर जाकर कैरोल गायन भी किया। वहीं सेंटपॉल चर्च में प्रार्थना सामूहिक रूप से हुई। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मध्य रात्रि मसीही समाज क्रिसमस की खुशियों से सराबोर रहा। रात 12 बजे यीशु के जन्म का जश्न मनाया गया। केक काटने के साथ ही प्रार्थना व कैरोल सिंगिंग आदि कार्यक्रम भी हुए। बधाई देते वक्त गले मिले और हाथ मिलाया। एक-दूसरे से मैरी क्रिसमस कहकर बधाई दी।


