देर से कोल्ड ड्रिंक देने पर कुल्हाड़ी से हमला:एक कस्टमर ने दूसरे ग्राहक पर किया वार, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

खैरथल थाना क्षेत्र के गांव दौलतनगर माजरा में किराने की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक देने में थोड़ी देरी करने पर दो ग्राहकों में झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में एक ग्राहक के परिवार के अन्य लोगों ने आकर दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति को गंभीर चोट लगने पर अलवर के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। दुकानदार ताश पत्ती खेलने लगा था जानकारी के अनुसार दौलतनगर माजरा निवासी कालूराम मेघवाल गांव की एक किराना दुकान पर सामान खरीदने गया था। उसी दौरान वहां पहले से मौजूद आकाश यादव ने दुकानदार से कोल्ड ड्रिंक मांगी, लेकिन दुकानदार ताश पत्ती खेलने में व्यस्त रहा। कोल्ड ड्रिंक देर से देने पर आकाश नाराज हो गया। कुल्हाड़ी से किया था हमला पहले वहां खड़े कालूराम ने अपना सामान उठा लिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर आकाश यादव अपने परिवार के लोगों के साथ कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और कालूराम पर हमला कर दिया। हमले में कालूराम के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *