देवगढ़ थाना पुलिस ने अवैध पत्थर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई देवगढ़ थाना क्षेत्र के लोहरी पुरा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने मामला आगामी कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंप दिया है। देवगढ़ थाना पुलिस ने लोहरी पुरा गांव की पुलिया पर चेकिंग प्वाइंट लगाया था। तभी वहांसे पत्थरों से भरी एक लाल रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली निकली। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर चालक से पत्थरों के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। SHO बोले- खनिज विभाग करेगा आगे की कार्रवाई देवगढ़ थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस टीम ने लोहरी पुरा गांव की पुलिया पर चेकिंग लगाई थी। इसी दौरान अवैध पत्थर से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली आता दिखा, जिसे जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को पत्र लिखा गया है। अब खनिज विभाग नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा।


