देवघर से दिल्ली की रात्रि उड़ानें 15 जून से तीन महीने के लिए स्थगित होने जा रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण यह निर्णय लिया है। कंपनी ने 14 जून के बाद की सभी रात्रि उड़ानों की बुकिंग बंद कर दी है। देवघर से 7:40 बजे शाम है दिल्ली के लिए फ्लाइट वर्तमान में, दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट शाम 5:15 बजे उड़ान भरती है और 7:10 बजे देवघर पहुंचती है। वापसी में यह विमान देवघर से शाम 7:40 बजे रवाना होकर रात 9:30 बजे दिल्ली पहुंचता है। यात्रियों की सुविधा के लिए देवघर-दिल्ली रूट पर दिन की नियमित उड़ानें जारी रहेंगी। 16 अप्रैल से शुरू हुई रात्रि उड़ान सेवा देवघर एयरपोर्ट से 16 अप्रैल 2025 से ही रात्रि विमान सेवा की शुरुआत हुई है।इतना ही नहीं यह निर्णय यात्रियों के साथ इंडिगो प्रबंधन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। एयरपोर्ट शुरू होने वाले दिन से ही समय-समय पर विमान सेवाओं का विस्तार होता रहा है। पहले कोलकाता, दिल्ली, रांची, पटना और उसके बाद क्रमशः बंगलुरू, मुंबई के लिए देवघर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट दिन में उड़ान भरने के साथ लैंड करती थी। वहीं उड़ान योजना के तहत रांची और पटना के लिए फ्लाइट गत कुछ समय से बंद कर दी गई है। अभी कहां-कहां के लिए मिल रही हैं सेवाएं देवघर एयरपोर्ट से वर्तमान में कोलकाता, दिल्ली, बंगलुरू और मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट दिन से रात तक उड़ान भरने के साथ लैंड कर रही है। वहीं पूर्व में शुरू की गई रांची व पटना की विमान सेवाएं हालिया कुछ समय से बंद हैं। ———————————– इसे भी पढ़ें… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित:AIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होना था शामिल, 11 जून को कार्यक्रम था निर्धारित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आदेवघर दौरा अब स्थगित हो गया है। वह 11 जून को देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करने वाली थी। वह बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना भी करती। शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति भवन से मिली सूचना के अनुसार, अब यह दौरा रद्द कर दिया गया है। एम्स के निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने पुष्टि करते हुए बताया कि राष्ट्रपति के देवघर आने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसके चलते दीक्षांत समारोह की तिथि भी अब अगले शेड्यूल के मुताबिक तय की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…