देवघर में कार-ऑटो की टक्कर:शिक्षिका की मौत, 5 अन्य घायल; स्कूल से लौटते वक्त हुआ हादसा

देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में चोपा मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रशिक्षु शिक्षिका किरण सोरेन की जान चली गई। हादसे में पांच अन्य प्रशिक्षु शिक्षिकाएं भी घायल हुई हैं। घटना उस समय हुई, जब ऑटो से शिक्षिकाएं बांका हाई स्कूल से वापस लौट रही थीं। वे स्कूल में बच्चों को पढ़ाने और लेसन प्लान बनाने गई थीं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया चोपा मोड़ के पास देवघर से गोड्डा जा रही एक कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। घायल शिक्षिकाओं में दृश्या वात्स्य, निशा भारती, नेहा ठाकुर, प्रीति टुडू और श्रोता कुमारी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को वार्ड में भर्ती कर लिया है। मोहनपुर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों के चालक घटनास्थल से फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *