देवघर में खड़ी चार बसों में भीषण आग:दो किमी दूर से दिखाई दे रही थी लपटें, करोड़ों का नुकसान

देवघर स्थित शिवपुरी मोहल्ले में खड़ी चार बसों में सोमवार शाम अचानक आग लग गई। सारी बसें देवघर जिला बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा की है। चारों बसें उनके आवास के पीछे ही खड़ी थी। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि दो करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इधर, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दिनेशानंद झा भी मौके पर मौजूद थे और खुद बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाते नजर आए। आग इतनी भीषण थी कि दो किमी दूर से धुएं का गुबार और आग की लपटें दिखाई दे रही थी। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जिस मैदान में सारी बसें खड़ी रहती है, वहां नशेड़ियों का अड्डा है। हो सकता है कि सिगरेट, गांजा पीने के दौरान आग लगी हो। बस ऑनर दिनेशानंद झा ने बताया कि नशेड़ियों के खिलाफ वे एक साल से अभियान चला रहे हैं। हो सकता है कि नशेड़ियों ने आग लगाई हो। दो करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *