देवघर में ड्राइवर ने की आत्महत्या:किराए के मकान में फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं

देवघर के जागृति नगर में एक वाहन चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान निरंजन कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सारवां थाना क्षेत्र के दुजाना गांव का रहने वाला था और जागृति नगर में किराए के मकान में रहता था। घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक के पुत्र आकाश कुमार ने परिवार को दी। उन्होंने देर शाम फोन कर बताया कि उनके पिता ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने घर का दरवाजा तोड़कर निरंजन को फंदे से उतारा। पुलिस परिजनों से कर रही पूछताछ परिजन तुरंत निरंजन को देवघर सदर अस्पताल ले गए। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भांजे आशीष कुमार यादव ने घटना की पुष्टि की है। कुंडा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *