देवघर में बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:जन्मदिन की पार्टी से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत, पिता ने जताई जहर देने की आशंका

देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के बीचगढ़ा गांव में तीन साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रोबोट यादव के रूप में हुई है। बच्ची के पिता योगेन्द्र यादव ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि पड़ोसियों से पानी को लेकर विवाद चल रहा था। उन्हें शक है कि इसी रंजिश में उनकी बेटी को जहर दे दिया गया। पार्टी से लौटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई घटना की जानकारी के अनुसार, बच्ची एक जन्मदिन पार्टी में गई थी। वहां से लौटने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में देवघर सदर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिखिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *