देवघर में मोबाइल दुकान की छत काटकर चोरी:लाखों के नए और रिपेयर के लिए आए फोन गायब, सीसीटीवी फुटेज से जांच शुरू

देवघर के सब्जी मंडी क्षेत्र में चोरों ने एक मोबाइल दुकान की छत काटकर लाखों रुपए के मोबाइल फोन चुरा लिए। दुकान मालिक दिनेश कुमार ने बताया कि रात में दुकान बंद करने के बाद चोरी हुई। सुबह जब स्टाफ दुकान पहुंचा तो छत कटी हुई मिली। जांच में पता चला कि दुकान से कई नए मोबाइल फोन और मरम्मत के लिए आए फोन चोरी हो गए हैं। दुकान मालिक के अनुसार, चोरी हुए मोबाइल की कीमत लाखों रुपए है। इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता बढ़ी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *