देवघर में सड़क हादसा, इलाज के दौरान एक की मौत:मूर्ति विसर्जन देख रहे राजमिस्त्री को ट्रक ने कुचला, ड्राइवर हिरासत में

देवघर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। बुधवार देर रात देवघर-दुमका बाईपास स्थित रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान जीतमहला गांव (सोना राय ठाढी थाना क्षेत्र) निवासी अर्जुन राउत के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई, जब अर्जुन राउत काम से लौट रहे थे। रास्ते में प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था, जिसे देखने के दौरान वह एक ट्रक की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अर्जुन को तुरंत सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती किया, लेकिन गुरुवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिछले दो महीने से देवघर में राजमिस्त्री का काम कर रहे अर्जुन की मृत्यु की सूचना मिलते ही उसकी मां सुगिया देवी और पत्नी अस्पताल पहुंचीं। सुगिया देवी ने ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *