देवतालाब शिवधाम में ब्रह्म मुहूर्त पर पहुंचे श्रद्धालु:विधायक ने सपरिवार की पूजा-अर्चना की; बच्चों के मुंडन और कर्णछेदन संस्कार

मऊगंज जिले के सोमनाथ नगरी शिव धाम देवतालाब में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी। अंचल सहित दूरदराज के राज्यों से आए भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में बच्चों के मुंडन और कर्णछेदन श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर भांग, धतूरा, बेलपत्र, माला-फूल, दूध और गंगाजल अर्पित किए। उन्होंने देश, क्षेत्र और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में कई परिवारों ने बच्चों के मुंडन और कर्णछेदन संस्कार भी संपन्न कराए। महिलाओं द्वारा गाए गए सोहर गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परिवार के साथ मंदिर पहुंचे इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। विधायक ने दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और धर्मशाला में आयोजित भक्ति संगीत का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में संजय सोनी, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र सिंह चंदेल, गोविंद लाल तिवारी, शिवपूजन शुक्ल, विभा शर्मा, रामदयाल शर्मा, के के तिवारी और महेंद्र सिंह अतरैला सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी जलाभिषेक किया। कलेक्टर के निर्देश पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीएम राजेश मेहता, एसडीओपी सचि पाठक और थाना प्रभारी सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। कंट्रोल रूम से लगातार व्यवस्था पर नजर रखी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *