देवनारायण मंदिर जमीन विवाद में युवक को गोली मारी:पैर में लगी, उज्जैन रेफर; पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही

आगर मालवा जिले के सुसनेर में मंगलवार देर शाम देवनारायण मंदिर की जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद हिंसक हो गया। मेला ग्राउंड में 20 साल के युवक विजय पर पिस्टल से फायरिंग की गई। गोली विजय के पैर के आरपार हो गई, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घायल विजय का कहना है कि देवनारायण मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर पिछले कई महीनों से तनाव बना हुआ है। विजय और उसका पक्ष जमीन को खाली कराकर वहां मंदिर बनवाना चाहता है, जबकि दूसरा पक्ष अवैध कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं है। इसी खुन्नस में हमलावरों ने विजय को निशाना बनाया और उस पर गोली चला दी। उज्जैन रेफर किया गया घायल वारदात के बाद घायल युवक को तुरंत सुसनेर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उज्जैन रेफर कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई अस्पताल से सूचना मिलने के बाद सुसनेर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *