देवरी के शिव घाट में किया गया बोरी बंधान
अनूपपुर। जन अभियान परिषद अनूपपुर द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के शिव घाट में सामूहिक श्रमदान के माध्यम से बोरी बंधान किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण की शपथ भी ली गई। बोरी बंधान कार्य में परामर्शदाता, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जन की सहभागिता रही।


