बालोद | गुंडरदेही ब्लॉक अंतर्गत ग्राम देवरी (द) में 14 से तीन दिवसीय कबीर सत्संग का आयोजन किया गया है। इस सत्संग में प्रयागराज से विशेष रूप से पधारे संत धर्मेंद्र साहेब सहित अन्य संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे। वे संत कबीरदास के पावन विचारों, पारख सिद्धांतों और उनके भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को ज्ञानवर्धक संदेश देंगे।


