देवरी सारागांव | ग्राम पंचायत देवरी के भाटापारा मोहल्ला में हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी कबड्डी प्रतियोगिता और मड़ई मेला का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को खेला जाएगा, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।इसी दिन मड़ई मेला भी आयोजित होगा, जिसके लिए व्यापारियों ने अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास है।


