देवर-भाभी के अवैध संबंध में पान दुकानदार की हत्या:गोड्डा पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, देवर-भाभी ने रची थी साजिश

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में पान दुकानदार अमित मोदी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 27-28 जनवरी 2026 की रात मांगन पीपरा गांव निवासी 32 वर्षीय अमित मोदी की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। देवर-भाभी ने रची थी साजिश, शादी की थी योजना पुलिस अनुसंधान में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सोनी देवी और छोटे भाई रोहित मोदी के बीच पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों अमित की हत्या के बाद शादी करना चाहते थे। इसी साजिश के तहत रोहित ने गांव के मो. शाईन आलम को एक लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी। मो. शाईन ने पड़ोसी विजेंद्र पासवान उर्फ बिंदो को 25 हजार रुपये देकर वारदात में शामिल किया। योजना के अनुसार घटना से एक सप्ताह पहले गंडासा खरीदा गया। शराब पिलाने के बहाने बुलाया, पत्नी ने मोबाइल छुपाया 27 जनवरी की रात अमित को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया गया। आरोपी मो. शाईन उसे पत्नी के सामने से ही अपने साथ ले गया और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल फोन पत्नी ने अपने पास छुपा लिया और बाद में गंगा स्नान के दौरान नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में मो. शाईन आलम (25), विजेंद्र पासवान उर्फ बिंदो (35) और सोनी देवी (30) को गिरफ्तार कर लिया है। गंडासा, मोबाइल और शराब की बोतल जब्त आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का गंडासा, घटनास्थल से खून लगी मिट्टी, दो मोबाइल फोन और महुआ शराब से भरी प्लास्टिक बोतल जब्त की गई है। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल, एसआई रोमा कुमारी, जुगनु महथा, एएसआई खालिद अहमद खान सहित सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *