देवली के कंवरपुरा में मंदिर की जमीन से हटा अतिक्रमण:तहसीलदार के आदेश पर की गई कार्रवाई, प्रशासन ने पुजारियों को सौंपी जमीन

देवली उपखंड क्षेत्र के कंवरपुरा गांव में श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर की राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज जमीन से प्रशासन ने अतिक्रमण हटा दिया है। यह कार्रवाई देवली तहसीलदार के आदेश पर की गई। मिली जानकारी के अनुसार, कंवरपुरा स्थित खसरा नंबर 524, रकबा 0.78 हेक्टेयर (बारानी) भूमि राजस्व अभिलेखों में मंदिर श्री ठाकुर जी महाराज देह खातेदार के नाम दर्ज है। इस जमीन पर कंवरपुरा निवासी रमेश, हंसराज पुत्र रामदेव और पारस, बसंतीलाल, देशराज पुत्र कैलाश गुर्जर द्वारा अतिक्रमण किया गया था, जिसकी शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन ने संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को हटाया और भूमि को कब्जा मुक्त कराकर मंदिर पक्ष को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान मंदिर के पुजारी जमनालाल पुत्र बंशीदास और कमलेशदास पुत्र महावीर दास सहित गांव के लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने अतिक्रमणकर्ताओं को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी और उन्हें पाबंद किया।
राजस्थान के सबसे बड़े सर्वे में लीजिए हिस्सा, अपने सरपंच को दें 1 से 5 नंबर- पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर राजस्थान का सबसे बड़ा सरपंच सर्वे किया जा रहा है। यह एक ऐसा सर्वे है, जिसमें राजस्थान के हर गांव के लोग अपने सरपंच को पानी, सड़क, नाली, रोड लाइट और शौचालय निर्माण जैसे पांच बड़े मुद्दों पर काम के आधार पर 1 से 5 तक नंबर दे सकते हैं। ये भी देख सकते कि गांव की जनता ने उन्हें कितने नंबर दिए हैं। सर्वे में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। सरपंच रेटिंग सर्वे से संबंधित ये खबर भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग:आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे जारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *