देवांगन समाज के होली मिलन में तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया

राजनांदगांव| नगर देवांगन समाज राजनांदगांव के तत्वावधान में होली मिलन समारोह गुरुवार को परमेश्वरी भवन दीनदयाल नगर चिखली में हुआ। माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर होली मिलन कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर अभिनंदन किया। बच्चों ने बड़ों का तिलक कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। देवांगन समाज के अध्यक्ष दयावान देवांगन ने आय व्यय प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया और अनुमोदन किया। कार्यक्रम में नगर देवांगन समाज के पदाधिकारी एवं महिला मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन की घोषणा अध्यक्ष द्वारा मंच से की गई। कार्यक्रम में प्रदेश से मुकेश देवांगन विशेष रूप से मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *