देवास की देहरिया साहू करेंगी देश का प्रतिनिधित्व:थाईलैंड में होने वाली एशियन यूथ जू-जित्सू चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

थाईलैंड में आयोजित होने वाली दूसरी एशियन यूथ जू-जित्सू चैंपियनशिप में प्रदेश के चार खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 12 से 16 फरवरी 2025 तक चलेगी। मध्य प्रदेश जू-जित्सू संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया ने बताया कि भारतीय जू-जित्सू संघ द्वारा चयनित चारों खिलाड़ियों में देवास जिले के ग्राम देहरिया साहू की सुदीक्षा पाटीदार, इंदौर की निष्ठा सोनी, सीहोर के सूर्यांश पाल और भोपाल से अन्य गौर शामिल हैं। मध्य प्रदेश जू-जित्सू संघ की महासचिव रोहिणी कलम भारत की पहली महिला कोच के रूप में टीम के साथ जाएंगी। इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया द्वारा आयोजित एशियन यूथ गेम्स बहरीन के लिए किया जाएगा। ग्रामवासियों ने किया स्वागत मंगलवार को खिलाड़ियों की रवानगी के समय ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत कर उन्हें विदाई दी। इस दौरान देवास के विधायक गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्र सोलंकी, हाट पिपलिया के विधायक मनोज चौधरी, देवास के विक्रम सिंह पवार महाराज और प्रदेश संघ के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह सोलंकी सहित कई लोगाें ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *