देवास के किसान नीलगाय से परेशान:राजोदा जेल चौराहा पर हादसों के बावजूद कार्रवाई नहीं, युवा किसान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

देवास जिले में नीलगाय द्वारा फसलों को हो रही क्षति और राजोदा जेल चौराहा पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में युवा किसान संगठन ने रविवार को शांतिपूर्ण धरना दिया। यह आयोजन राजोदा रोड जेल चौराहा, देवास पर संपन्न हुआ। संगठन के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के किसान पहले से ही कर्ज और विपरीत परिस्थितियों में खेती करने को मजबूर हैं। नीलगाय के नियंत्रण के लिए कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद हो रही है। चौधरी ने आगे कहा कि राजोदा जेल चौराहा अब दुर्घटनाओं का केंद्र बन चुका है। इस चौराहे पर अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। युवा किसान संगठन ने प्रशासन से इन समस्याओं पर शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इन मुद्दों का निराकरण नहीं हुआ, तो आगामी दिनों में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *