देवास के सतपुड़ा एकेडमी में मना बसंत पंचमी:मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ 11 कुंडीय यज्ञ, बच्चों ने दी आहुतियां

देवास के मक्सी रोड स्थित सतपुड़ा एकेडमी में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। विद्यालय में 11 यज्ञ कुंडों का निर्माण कर हवन का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैभव विहार शिक्षा समिति के अध्यक्ष व भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व है, जो न केवल शैक्षिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करता है। पूजन-अर्चन के बाद महाआरती हुई
विद्यालय परिसर को रंगोली और अलग-अलग सजावट से आकर्षक रूप दिया गया। छात्रों ने श्रद्धापूर्वक यज्ञ में भाग लिया और मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और ज्ञान की प्रार्थना की। पूजन-अर्चन के बाद महाआरती की गई और मां सरस्वती तथा भारत माता के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वी.एस. जॉब, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *