देवास में गृहमंत्री अमित शाह के भाषण का विरोध:युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री और असम मुख्यमंत्री का पुतला जलाया, पुलिस से झड़प के बाद थमे

देशभर में कांग्रेस का गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बाबा साहब भीमराव अंंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके तहत शुक्रवार शाम को देवास जिले में एबी रोड सयाजी द्वार के पास युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह और असम मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा के पुतले लेकर बारी-बारी से जलाने के लिए इकट्ठा होते दिखे। हालांकि मौके पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं का पुतले जलाने का प्रयास विफल कर दिया। इस दौरान पुतला छीनने में कार्यकर्ता पुलिस से उलझते रहे। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वर्मा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के बयान से देश के लोगों में उनके प्रति आक्रोश है। वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंत बीसवां के निर्देश पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया गया है। यह सत्य की आवाज को दबाने का भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कोतवाली थाना प्रभारी पुतला जलाने पर नाराज हुए
इस दौरान एक कार्यकर्ता ने कुछ जलाया तो उसपर कोतवाली थाना प्रभारी अजय गुर्जर नाराज हो गए। उन्होंने कार्यकर्ता को थाने ले जाने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने नहीं ले जाने दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *