देवास में तापमान लुढ़ककर 7 डिग्री पहुंचा:आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने की उम्मीद, शाम के समय लोगों की आवाजाही कम हुई

देवास में आज (शुक्रवार) को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम जानकारों के मुताबिक आगामी दिनों में सर्दी बढ़ेगी। वहीं ज्यादा ठंडी हवाएं चलने की भी उम्मीद है। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम पिछले कुछ दिनों से बढ़ती सर्दी के चलते शाम होते ही बाजार में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। दिन से समय में ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट ला रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *