देवास में धर्मस्थल के पास निर्माण पर विवाद:हिंदू संगठनों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, पुलिस ने काम रुकवाया

देवास में एबी रोड पर नितिन लॉज के पास स्थित एक धर्मस्थल के समीप हो रहे नए निर्माण को लेकर बुधवार रात विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू संगठनों ने इसे अतिक्रमण बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और मौके पर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। हंगामा बढ़ता देख नाहर दरवाजा थाना टीआई मंजू यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और हालात को संभाला। पुलिस प्रशासन ने फिलहाल मौके से निर्माण कार्य को हटवा दिया है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि दरगाह के आसपास नया निर्माण कर अतिक्रमण बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सड़क और रास्ता प्रभावित हो सकता है। संगठन ने नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में स्थित इस स्थान से तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग की।
बोले- सड़क बनने पर मंदिर पीछे हुआ हिंदू संगठन के पदाधिकारी दिनेश राठौर ने कहा कि “दरगाह के आसपास अवैध रूप से कब्जा करने और रास्ता रोकने की कोशिश की जा रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि एबी रोड के निर्माण के दौरान भेरू महाराज के मंदिर को पीछे किया गया था, लेकिन दरगाह को नहीं हटाया गया और अब उसका विस्तार किया जा रहा है। राठौर ने अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हटवाया निर्माण, जांच जारी नाहर दरवाजा थाना टीआई मंजू यादव ने बताया कि दरगाह के आगे नए निर्माण की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसके बाद निर्माण कार्य को फिलहाल हटवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जाली और निर्माण की तस्दीक की जा रही है। यदि अतिक्रमण पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है और प्रशासन पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *